{"_id":"612e81bf8ebc3e79fc75ddeb","slug":"gwalior-road-will-be-butified-jhansi-news-jhs2032047196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक पर्यटक शहर : खूबसूरत लाइटों से संवारा जाएगा ग्वालियर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक पर्यटक शहर : खूबसूरत लाइटों से संवारा जाएगा ग्वालियर रोड
Wed, 01 Sep 2021 06:16 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:16 PM IST
सार
खूबसूरत लाइटों से संवारा जाएगा ग्वालियर रोड। शहर के ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए ऐसी फैंसी लाइटें लगाई जा रहीं, जो इसके पुरातन अंदाज को बनाए रखने में मदद करेगा। 14वें वित्त आयोग से मिले धन से शहर को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
14वें वित्त आयोग से मिले धन से शहर को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए ऐसी फैंसी लाइटें लगाई जा रहीं, जो इसके पुरातन अंदाज को बनाए रखने में मदद करेगा। पहले चरण में यह लाइटें झलकारी बाई तिराहे से लेकर पूरे किला रोड होते हुए मिर्नवा चौराहे तक लगाई जा चुकीं। जेल चौराहे से इलाइट चौराहे के बीच भी इसी तरह की लाइटें जगमगा रही हैं। अब ऐसी लाइटें ग्वालियर रोड के दोनों तरफ लगाई जाएंगी।
इलाइट चौराहे से लेकर सिद्घेश्वर मंदिर के बीच यह लाइटें जगमग होंगी। इसके लिए बेस तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 75 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क एवं पोल पर करीब 25 लाख रुपये खर्च करके इसे भी दुरूस्त कराया जाएगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि ऐतिहासिक शहर होने के नाते बड़ी संख्या में पर्यटक बाहर से आते हैं। ऐसे में शहर की खूबसूरती के लिए कई काम कराए जा रहे हैं। किला रोड एवं आसपास के इलाके में यह लाइटें लगाई जा चुकीं। अब शहर की मुख्य सड़कों पर ऐसी लाइटें लगवाई जाएंगी। उनका कहना है यह कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
किले के आसपास बुझी रहती हैं लाइटें
किले के आसपास की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वहां दोनों तरफ फैंसी लाइटें जरूर लगवा दी गईं लेकिन, यह लाइटें नियमित नहीं जलतीं। अकसर यहां की लाइटें शाम को बंद रहती हैं। इन लाइटें के लगने के बाद सड़क जगमग हो गई थी लेकिन, कुछ समय बाद लाइटें के न जलने से यह इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। सड़क पर शाम को इवनिंग वाक पर आने वाले लोगों ने नगर निगम में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है
विज्ञापन
नगर निगम ग्वालियर रोड को भी संवारने का काम करेगा। इलाइट चौराहा से सिद्घेश्वर मंदिर के बीच दोनों ओर खूबसूरत फैंसी लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू होगा।