फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gutbaji not run as party take ticket support that condidate everybody

गुटबाजी नहीं चलेगी, जिसे पार्टी टिकट दे, जिताने के लिए जुट जाना: चौधरी

Mon, 19 Dec 2022 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gutbaji not run as party take ticket support that condidate everybody
झांसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और निकाय चुनाव के प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं चलेगी। जिसे भी पार्टी का टिकट मिले, उसे जिताने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े पद तक पहुंच सकता है। 1992 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव थे। 30 सालों में वो अपने बेटे अखिलेश यादव को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बना पाए। जबकि, इन तीन दशकों में भाजपा ने 10 से 15 राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ना है। सभी 17 मेयर की सीट जीतनी है। वहीं, जनप्रतिनिधियों के साथ भी उन्होंने सर्किट हाउस में बैठक की। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर नब्ज टटोली। उन्होंने ये भी कहा कि जब वो एमएलसी बने तो सदर विधायक रवि शर्मा ने उन्हें वोट किया था। बैठकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, मेयर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, उर्विजा दीक्षित, सुधीर सिंह, जगदीश चौहान, अमर सिद्ध, अमित सिंह जादौन, अमित साहू, संतोष श्रीवास, चित्रा सिंह, जयदेव पुरोहित, महावीर सिंह जादौन, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, भगवती शरण शुक्ला, बिहारी लाल आर्य, बाबूलाल तिवारी, अरुण सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजीव अग्रवाल लाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed