{"_id":"cf98f0a7b5e58db044b586095be9dd12","slug":"guru-vandana-dipped-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु वंदना में डूबा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु वंदना में डूबा नगर
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्यों ने भक्ति एवं मंगल
विज्ञापन
मय वातावरण में गुरुओं की पूजा कर उनका सुख और संपन्नता का आशीर्वाद पाया।
इस मौके पर गुरु जनों ने भक्ति में शक्ति का संदेश दिया।
राजगढ़ शास्त्री नगर में पं. रामेश्वर दास शास्त्री गुरु जी दुर्गापुर का पूजन उनके शिष्यों ने वेद मंत्रों के बीच किया। इस मौके पर गुरु जी ने कहा कि व्यास भगवान की कृपा पाने के लिए गुरु की कृपा जरूरी है। गुरु अज्ञान का निराकरण करता है। इस अवसर पर संजय पटवारी, राम केवल यादव, सियाराम शरण चतुर्वेदी, अनिल पटवारी, इं. रवि कांत दुबे, जय प्रकाश सर्राफ, अजय भार्गव, राम स्वरूप पांडेय, साध्वी दिव्य ज्योति, पुरुषोत्तम पांडेय, जीतू यादव आदि मौजूद रहे। कुंज बिहारी मंदिर में गुरु पूजा महोत्सव में भगवान कुंज बिहारी का श्रृंगार हुआ, वहीं शिष्यों ने महंत राधा मोहन दास महाराज क ा पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु वह ऊर्जावान एवं ज्ञान का पुंज है जो हमारे भीतर आध्यात्मिक चेतना को जागृत करता है। रात्रि में भजन कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन हुआ।
इधर ग्वालियर मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भक्तों ने आचार्य हरीओम पाठक की पूजा की। इस अवसर पर डॉ. बाबू लाल तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, वीके माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। वहीं, ब्रजरानी गार्डन में गुरु ब्रह्मविद परमहंस स्वामी सर्वेश्वरानंद मौनी महाराज की भक्ति आराधना उनके शिष्यों ने की। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, बृजेंद्र यादव, सुरेश पचौरी, सोहन लाल यादव, हरी शरण शर्मा, देवेंद्र यादव, विद्या सागर शुक्ला, कौशल किशोर, राकेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र पाल सिंह, देशराज मिश्रा, प्रेमचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। आर्ट आफ लिविंग द्वारा गुरु पूर्णिमा पर पशुपति ग्रीन कॉलोनी में 101 पौधे रोपे। वहीं सायं सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में गुरु पूजा व सत्संग में दिल्ली के गायक प्रियरंजन अंबष्ठ व शुभ्रा अंबष्ठ ने गुरु भक्ति से जुडे़ मधुर गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दीप्ति गुलाटी, डॉ. संजय त्रिपाठी, राजीव सिरौठिया, कंचन आहूजा, नीरज पंत, डॉ. अशोक पांडेय, अनिल शर्मा, सुशीला यादव आदि मौजूद रहीं।
सर्राफा बाजार स्थित पद्मासन हनुमान मंदिर में भक्तों ने गुरु कृष्णा महाराज की दीक्षा ली। वहीं नरिया बाजार स्थित कृष्ण मंदिर व कोतवाली के पीछे स्थित अयोध्या राम राजा मंदिर में गुरु पूर्णिमा भक्ति भाव से मनाया गया। लक्ष्मन गंज स्थित साईं दरबार में भक्तों ने साईं बाबा की विधिवत पूजा और आरती वंदना की। इस अवसर पर तरुण जिजोरिया, नवीन कंचन, पूजा दुबे, आराधना शर्मा आदि मौजूद रही।
श्री अखंड विश्वभंरानंद संत आश्रम वेदांत नगर सीपरी में चल रहा भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन का शुक्रवार को गुरू पूजा के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर स्वामी हीरानंद ने कहा कि गुरु पर श्रद्धा कर उनकी शरण में आने से जीवन सार्थक हो जाता है। इस अवसर पर प्रबंधक स्वामी शुकदेवानंद, आर के मिश्रा, स्वामी देवानंद, स्वामी जगदेवानंद, स्वामी मुक्तानंद आदि मौजूद रहे।
प्रजापति समाज सुधारक सभा के राजू प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार प्रजापति, उमेश प्रजापति, मंगल प्रजापति, मंगल सिंह प्रजापति आदि ने खंडेराव गेट स्थित कासी भगत बाबा गुरु मंदिर में गुरू पूर्णिमा मनायी।
संतोषी माता मंदिर में मां गायत्री महायज्ञ, राजेंद्र अग्निहोत्री उद्यान एवं नंदनपुरा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सदस्यों ने पौधारोपण एवं दीप यज्ञ किया। इस अवसर पर मीरा खरे, उषा श्रीवास्तव, केसी साहू, रजनी सेंगर, रवि गोस्वामी, प्रीति किरन, आशा श्रीवास्तव, विद्या प्रकाश दुबे, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
युवा सामाजिक संस्था के जितेंद्र करौसिया, राजकुमार जाटव, बंटी करौसिया, दीपक निम, अतुल, जितेंद्र सक्सेना, केशव शर्मा, आकाश वाल्मीकि ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सैंयर गेट स्थित संतोषी माता मंदिर में प्रसाद वितरण कराया।
इधर युवा ब्राह्मण महासंघ द्वारा गोलाकुआं स्थित महासंघ कार्यालय में गुरु पूजा की गई। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, लल्लन महाराज, बृजलता मिश्रा आदि मौजूद रही।
गुरु का जीवन सर्वोपरि
गुरू पूर्णिमा पर गुरु ओं ने लोगों से भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने गुरुओं के जीवन पर प्रकाश डाला।
जार पहाड़ स्थित संतोषी माता मंदिर में शिष्यों ने आचार्य सुबोध शास्त्री की पूजा की। इस अवसर पर सिद्धू नायक, चंदू नायक, राकेश श्रीवास्तव, दिनेश आदि मौजूद रहे। वहीं नई बस्ती स्थित सत्य नारायण मंदिर में शिष्यों ने पं. शिव दयाल शास्त्री जी की पूजा की। इस अवसर पर ध्रुव तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, प्रकाश कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा, महेंद्र कुमार खरे आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने महंत आचार्य विनोद चतुर्वेदी का पूजन किया। इस अवसर पर सुनील साहू, श्रवण तिवारी, मन मोहन, नितिन चतुर्वेदी, ऋतिक चतुर्वेदी, संतोष आदि मौजूद रहे। आर्य समाज जन जागरण समिति खुशीपुरा के सदस्यों ने गुरु पूर्णिमा मनाते हुए महर्षि दयानंद, श्रद्धानंद को नमन किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद, श्रीराम, सुभाष वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।