फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gursarai, Bangra and Month won the cricket match

गुरसराय, बंगरा और मोठ ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gursarai, Bangra and Month won the cricket match
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में विवेक फ्रेंड्स वालीबॉल अकादमी एवं विवेक निरंजन मेेेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित विवेक निरंजन टीचर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग के चौथे दिन गुरसराय, बंगरा और मोंठ ने मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच ललितपुर और गुरसराय के बीच हुआ। जिसमें गुरसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ललितपुर की पूरी टीम केवल 91 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का दूसरे मैच में बामौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। जवाब में बंगरा ने 14.3 ओवरों में आठ विकेट पर 121 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमाया। वहीं तीसरा मैच मऊरानीपुर एवं मोंठ के बीच खेला गया। जिसमें बल्लेबाज देवेंद्र ने सर्वाधिक 26 बॉल पर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मऊरानीपुर की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बनाए। मऊरानीपुर की ओर से प्रभात यादव ने 42 बॉल में 81 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच के दौरान राहुल कुशवाहा और यीशु ने अंपायर की भूमिका निभाई। संचालन संस्था के सचिव राम किशन निरंजन, आभार अवधेश निरंजन ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed