{"_id":"6acfe9572473a32cd70a768d","slug":"gursarai-and-moth-zones-emerged-as-overall-champions-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-14421-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुरसराय और मोंठ जोन बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुरसराय और मोंठ जोन बने ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। पीएमश्री महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग में गुरसराय जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। बालिका वर्ग में मोंठ जोन ओवरऑल चैंपियन बना।
प्रतियोगिता में जनपद के छह जोन मोंठ, गुरसराय, मऊरानीपुर, जीआईसी झांसी, एसपीआई झांसी और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज झांसी के 162 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 325 छात्र और 325 छात्राओं ने स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जोन स्तर पर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो और विभिन्न दौड़ें शामिल थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ध्वज को सलामी और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
इस मौके पर संयोजक प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा, जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा संयोजक विनोद कुमार, चंद्रभान सिंह यादव, डॉ. संगुल तिवारी, मिलन गुप्ता, अजय कुमार, धनपत तिवारी, जगमोहन कुचया आदि मौजूद रहे। संचालन गोविंदराम उपाध्याय ने किया। संचालन गोविंदराम उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
0000
व्यक्तिगत चैंपियनशिप
सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी झांसी के अनुज तिवारी और दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के सुनील पाल चैंपियन रहे। सीनियर बालिका वर्ग में एसपीआई इंटर कॉलेज झांसी की महक श्रीवास और जीजीआईसी गुरसराय की पूजा ने खिताब जीता। जूनियर बालक वर्ग में लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के आशीष और आदर्श इंटर कॉलेज बड़ागांव के स्वदेश चैंपियन बने। जूनियर बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ की प्रिंसी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। सब जूनियर बालक वर्ग में खेर इंटर कॉलेज गुरसराय के अभय यादव तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा इंटर कॉलेज झांसी की करिश्मा चैंपियन रहीं।
0000
समापन दिवस के परिणाम
समापन दिवस पर बालिका सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में एसपीआई झांसी की महक श्रीवास प्रथम रहीं। आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ की मीनाक्षी द्वितीय और जीआईसी समथर की माया रायकवार तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आदर्श इंटर कॉलेज बड़ागांव के स्वदेश राजपूत प्रथम, जीआईसी समथर के रविकांत द्वितीय और महावीर जैन इंटर कॉलेज के यश तृतीय रहे।