फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gurdwara decorated with flowers, the light festival of Shri Guru Gobind Singh ji today

फूलों से सजे गुरुद्वारे, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज

Sun, 09 Jan 2022 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara decorated with flowers, the light festival of Shri Guru Gobind Singh ji today
झांसी। श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व रविवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुद्वारों को फूलों व रंग बिरंगे गुब्बारों तथा बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाये गए हैं। दिन में कीर्तन, कथा एवं लंगर के बाद देर शाम श्रद्धालु आतिशबाजी करेंगे। वहीं,सीपरी के गुरु नानक चौक पर दीप जलाएंगे और लोगों में मिठाइयां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सीपरी में प्रकाश पर्व के पूर्व शनिवार की शाम कीर्तन हुआ। वीर सतप्रीत सिंह व अमृतसर के हजूरी रागी जत्था अमरिंदर पाल सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी महेंद्र सिंह ने कथा की। इसके उपरांत लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरविंदर सिंह सब्बरवाल ने बताया कि सीपरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर कीर्तन होंगे व गुरु के अटूट लंगर का वितरण होगा। शाम को गुरुनानक चौक पर आतिशबाजी होगी और दीप जलाए जाएंगे। इधर गुरुद्वारा झोकनबाग में प्रकाश पर्व पर सुबह से कीर्तन प्रारंभ होंगे। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली ने बताया कि स्त्री सत्संग कीर्तन करेंगी। शाम को दीप प्रज्जवलित होंगे और आतिशबाजी की जाएगी। इधर गुरुद्वारा नगरा में प्रकाश पर्व पर बच्चों व स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन किया जाएगा। ज्ञानी अमनदीप सिंह कथा करेंगे। शाम को बच्चों का इनामी कीर्तन होगा। इसके उपरांत आतिशबाजी होगी। हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed