फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gupt navratra from today

आषाढ़ के गुप्त नवरात्र आज से

Tue, 02 Jul 2019 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
gupt navratra from today
आषाढ़ के गुप्त नवरात्र आज से
विज्ञापन

झांसी। आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा बुधवार से शुरू हो जाएंगे। इसमें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के श्रद्धालु दर्शन करेंगे और मंदिरों में होने वाले अनुष्ठानों में शामिल होंगे। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां कर ली गईं हैं। हिंदू कलेंडर में चार नवरात्र पड़ते हैं। इनमें शारदीय व चैत्र के नवरात्र सामान्य होती है। जबकि माघ महीने व आषाढ़ महीने में पड़ने वाले नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहते हैं। आषाढ़ के नवरात्र में मां दुर्गा के कई स्वरूपों की आराधना के साथ ही तंत्र व मंत्र तथा गोपनीय अनुष्ठान किए जाते हैं, जो रात्रि में होते हैं। गुप्त नवरात्र में साधना पर बल दिया जाता हैं। नवरात्र के नौ दिनों में नौ देवियों के साथ ही दस महाविद्याओं की भी पूजा होती है। इनमें काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी भुवनेश्वरी, छिन्नमस्तका, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी व कमला हैं। आचार्य हरीओम पाठक के अनुसार जो लोग देवी मां की पूजा करते हैं वह ब्रह्मचर्य का पालन करें। व्रत करने वाले फलाहार लें और माता-पिता का विशेष रूप से सम्मान करें। नियम संयम बरतें और जप व साधना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed