{"_id":"613b96ce8ebc3efefb70eaa3","slug":"guns-and-cartridges-found-in-telangana-express-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तेलंगाना एक्सप्रेस में बंदूकें और कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, जीआरपी ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तेलंगाना एक्सप्रेस में बंदूकें और कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
Fri, 10 Sep 2021 11:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:03 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने कोच में दो लावारिस बैग बरामद किए। दोनों बैग सावधानी पूर्वक खोलकर देखा गया तो उसमें पांच एसबीबीएल बंदूक, 23 कारतूस, मोबाइल, हैदराबाद की सिक्योरिटी कंपनी के कार्ड और मोहम्मद रफीक व माजिद नाम के दो शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में रखे दो लावारिस बैगों में पांच बंदूकें और 23 कारतूस मिलने पर बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। बैग में हैदराबाद की एक सिक्योरिटी कंपनी के कार्ड और दो शस्त्र लाइसेंस भी मिले। जीआरपी ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात 1.20 बजे हैदराबाद से नई दिल्ली जाने वाली 02723 तेलंगाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म पांच पर खड़ी थी। इस बीच ट्रेन के जनरल कोच में सवार एक यात्री ने प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य स्टाफ को डिब्बे में लावारिस बैग रखे होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने कोच में एक की जगह दो लावारिस बैग बरामद किए। दोनों बैग सावधानी पूर्वक खोलकर देखा गया तो उसमें पांच एसबीबीएल बंदूक, 23 कारतूस, मोबाइल, हैदराबाद की सिक्योरिटी कंपनी के कार्ड और मोहम्मद रफीक व माजिद नाम के दो शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए।
विज्ञापन
इस बीच जीआरपी उपनिरीक्षक गजराज सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में लावारिस बैगों के संबंध में पूरी ट्रेन में छानबीन की गई, लेकिन उनकी पहचान करने के लिए कोई सामने नहीं आया। जीआरपी ने उक्त माल सहित दोनों बैग जब्त कर लिए।
विज्ञापन
लावारिस बैग में जो बंदूकें बरामद की गईं हैं। वह हैदराबाद की किसी सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों की लग रही हैं। ट्रेन में बंदूक छोड़कर क्यों गए? इसके लिए हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही सत्यता का पता लग जाएगा। -मोहम्मद इमरान, एसपी रेलवे।