फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gulami ke janjiro se kiya mukt

‘साबरमती के संत’ ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया

Wed, 03 Oct 2018 02:05 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 03 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
gulami ke janjiro se kiya mukt
ghandi janty, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। स्वयंसेवी संगठनों, विद्यालयों और अन्य संस्थाओं में राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती पर झाडू़ लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘साबरमती के संत’ ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया था। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर अमर हो गए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने गांधी जी और शास्त्री जी को याद किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट में महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी सत्येदव तिवारी को सम्मानित किया। नगर निगम कार्यालय में महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया समेत अन्य कर्मचारियों ने रामधुन गाई, गांधी जी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अशोक कुमार मिश्र ने रेलवे के अन्य कर्मचारियों के साथ सर्वधर्म प्रार्थना की तथा कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। दांडी चौराहा पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पौधरोपण किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी, विपिन कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त संजय चतुर्वेदी, रमेश चंद्र, अरविंद कुशवाहा मौजूद रहे। भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (लोको एमएम सीडीएस) एबी गुप्ता ने मुख्य द्वार पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आरएन झा, मुक्तिकांत खरे, प्रविश वार्ष्णेय समेत अन्य मौजूद रहे। राघवेंद्र नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में संस्था सचिव डॉ.आर आर सिंह, मो. शाकिर खान, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, प्रदीप कुमार, बड़ागांव इंटर कालेज बड़ागांव में प्रधानाचार्य मो. नसीम, योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में डॉ. रमेश चंद्र कुशवाहा ने बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया, अध्यक्ष बलराम सिंह, बसंत साबरीकर, प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज कन्या नगर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक दीपचंद्र, प्रबंध समिति अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, जाहिदा खातून, आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अंजू दत्त, पुष्पा वर्मा, शारदा देवी डिग्री कॉलेज में संस्था प्रमुख देवेंद्र बख्शी, तेजंदर सिंह, बिपिन बिहारी महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. एमएम पांडेय, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, सरस्वती विद्या मंदिर नारायण बाग में प्रबंधक रमाकांत सचान, विमल खरे, न्यू सरस्वती विलेज कां इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संतोष कुमार, प्रबंधक किरन दुबे, शिवलोचन प्रसाद, रामलखन सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज हंसारी में राजेंद्र कुमार वर्मा, रामगोपाल कुशवाहा, गांधी डिग्री कॉलेज अंबाबाय में प्रबंधक डॉ.एसके साहू, अखलेंद्र साहू, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, राजीव लोचन मिश्रा, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. शीराज खान, डॉ. चंद्रपाल, बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. नीरज अत्री, डॉ. पीएल सिंह, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में प्राचार्य मनीष गुप्ता, यशपाल सिंह, डॉ. रवि प्रकाश, मदरसा अल सगीर फात्मा अरेबिक कॉलेज में प्रधानाचार्य अकील अहमद, डॉ. एस राधाकृष्णन पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक अलीम अहमद, मदरसा रहबर इस्लामियां अरेबिक कॉलेज प्रेमनगर में प्रधानाचार्य सूफिया जाहिद सिद्दीकी, अल इब्राहीम महाविद्यालय अमरपुर में डायरेक्टर शाहीन अहमद ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके मिशन स्कूल विधायक रवि शर्मा ने शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। हरगोविंद कुशवाहा, प्रबंधक मनोज सारस्वत, बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में निदेशक प्रो. वीके त्यागी, प्रो. अनिल कुमार सोलंकी, प्रो. मनोज कुमार गुप्ता, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति प्रो. वीके सहगल, कुलसचिव चतुर्भुजी गुप्ता, एसपी सिंह, सुनील काबिया, डॉ. पूनम मेहरोत्रा, देवेश निगम, मनु विहार कॉलोनी में आदित्य एक्टिंग अकादमी में निदेशक आदित्य रायकवार, मुकुल वर्मा, राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य एसके यादव, अरविंद कुमार, पीके सिंह, विनोद कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र भरारी में स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा के अंतर्गत परिचर्चा हुई। गांधी जी और शास्त्री जी के बारे में बताया गया। सहायक निदेशक डॉ. एके चौहान, निशी राय, डॉ. अर्जुन प्रसाद मौजूद रहे। सीपरी बाजार व्यापार मंडल के पंकज शुक्ला, मनीष रावत, प्रदीप अग्निहोत्री, संजय शर्मा, पीयूष नायक, अनिल बबेले ने रेलवे स्टेशन स्थित दांडी यात्रा पर गांधी प्रतिमा पर तथा इलाइट चौराहा पर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित किए। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के रामकुमार सोनी, सागर सोनी, अंशुल सोनी, महानगर बड़ा मठ चाचर स्वर्णकार समिति के महामंत्री राजेंद्र सोनी, राकेश सोनी ने राष्ट्रपिता की जयंती मनायी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed