{"_id":"5ff0c35a8ebc3e3f7e5d3faa","slug":"gulam-gaous-mohhamad-dwar-front-garbage-jhansi-news-jhs185050820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा घर में तब्दील हो गया गुलाम गौस खां पार्क का मुख्य द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा घर में तब्दील हो गया गुलाम गौस खां पार्क का मुख्य द्वार
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
कचरा घर में तब्दील हुआ गुलाम गौस खा पार्क का मुख्य द्वार खबर के साथ मुख्य द्वारा पर फैला कचरा
Link Copied
झांसी। महानगर के बाहर दतिया गेट स्थित गुलाम गौस खां पार्क के गेट पर स्थानीय लोगों के अलावा नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। इस कारण मुख्य द्वार कचरा घर में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन
गुलाम गौस खां पार्क पहले नगर निगम की खंती था, जहां पर पूरे शहर का कचरा डाला जाता था। बाद में तत्कालीन नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के आगमन पर इस जगह को गुलाम गौस खां पार्क के तौर पर विकसित किया गया। पार्क में हरियाली के लिए पेड़- पौधों को लगाया गया था। टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया गया था। पार्क के प्रवेश के लिए दो गेटों का निर्माण कराया था। लेकिन, पार्क की बाउंड्रीवाल नहीं बनने के कारण और देखरेख के अभाव में पार्क उजड़ गया है। इसकी नियमित देखभाल नहीं हो रही है। इस कारण पार्क बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय निवासी और नगर निगम कर्मचारी भी मुख्य गेट पर कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी हो रही है और आसपास बदबू फैल रही है। इस कारण पार्क के पास निवास करने वालों को भारी असुविधा हो रही है। लोगों ने नगर निगम से कचरा साफ कराने की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।