फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Guilty should be punishment hang

दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Guilty should be punishment hang
हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी की दिए जाने की मांग व प्रदेश में की कानून व्यवस्था के खिलाफ कले?
झांसी। हाथरस में दुष्कर्म और पीड़िता की मृत्यु पर समाजसेवी एवं राजनीतिक संगठनों में गहरा आक्रोश छाया हुआ है। संगठनों ने पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और मांग की, कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय वाहन चालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें मांग की गई, कि पीडिता के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। यदि पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरू डागौर, महामंत्री सरमन महंत, कोषाध्यक्ष दीपक महरौलिया मौजूद रहे। इधर रुद्र महासेना के पंकज दत्त तिवारी, सुमित साहू, गगन मिश्रा, राजा भईया, पुष्पेंद्र ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें मांग की, कि दोषियों को फांसी की सजा हो। स्वतंत्र जनता राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी, राम स्वरूप वर्मा, अनमोल नेता, लखन लाल वर्मा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर सीबीआई जांच और पीड़िता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देेने की मांग की। इधर रश्मि हयारण, किरन यादव, सोनू कनौजिया ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। भारतीय बौद्ध महासभा शाखा झांसी की बैठक में हरचरन लाल बौद्ध, प्रभु दयाल आदिम, हरीदास सुमन ने पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष केशव वाल्मीकि, भूपेंद्र वाल्मीकि, नरेंद्र, भूपेंद्र, अंकित, निखिल, गुरुदेव आदि ने काला फीता बांध कर खुशीपुरा से इलाइट चौराहा तक कैंडिल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

करणी सेना ने निकाला कैंडल मार्च
करणी सेना महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने इलाइट चौराहा पर हाथों में काली पट्टी बांधकर कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. दीपिका त्रिपाठी ने कहा कि करणी सेना महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन आहूजा ने सरकार से अपील की, कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उषा सेन, जिलाध्यक्ष उषा सचान, उमा पाराशर, स्वप्निल मोदी, आरती शर्मा, सुमन कुशवाहा, विजय लक्ष्मी, उर्मिला पटैरिया, वसुधा प्रेमानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed