{"_id":"5dec0a638ebc3e1bdf3eb5aa","slug":"guard-murder-in-jhansi-jhansi-news-jhs154427793","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र के चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र के चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भरारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात चौकीदार की शुक्रवार रात फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह खाना देने पहुंची पत्नी खून से लथपथ हालत में पति का शव पड़ा देखकर घबरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर रात तक घटना का कारण पता नहीं लग सका था।
थाना सीपरी बाजार स्थित लकारा गांव निवासी जमना (33) भरारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में चौकीदार था। शुक्रवार रात वह खाना खाकर भरारी केंद्र के पास खेत पर बने बाड़े में सो गया। इसी दौरान किसी ने सोते समय फावड़े से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह उनकी पत्नी कमला खाना देने पहुंचीं तो पति का शव खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गईं।
सूचना मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता व स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से खून से सना फावड़ा बरामद किया है। मृतक के भाई घनश्याम ने बताया कि एक साल से वह संविदा पर चौकीदारी कर रहे थे। जमना के तीन बच्चे हैं। पूरा परिवार गांव में रहता था। वह चौकीदारी करने अकेले बाडे़ में रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।