फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gst impact

जीएसटी से थमी छोटे रेलवे स्टेशनों की सफाई

Thu, 31 Aug 2017 12:45 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 31 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
gst impact
प्रशासन - फोटो : demo pic
मंडल के छोटे स्टेशनों पर इंप्रेस राशि (अग्रदाय) का भुगतान न होने से साफ- सफाई और अन्य रखरखाव के काम ठप पड़ गए हैं। लेखा विभाग सभी कामों के जीएसटी के बिल मांग रहा है, जो स्टेशन मास्टरों के लिए उपलब्ध करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



दरअसल, रेल प्रशासन हर महीने छोटे स्टेशनों की साफ- सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए साढ़े चार हजार रुपये इंप्रेस उपलब्ध कराता है। इस राशि में स्टेशन मास्टर को साफ- सफाई, मटका, स्टेशनरी, फर्नीचर की टूटफूट, फिनाइल, बैटरी के सेल की व्यवस्था करना पड़ती हैं। साफ- सफाई के लिए आसपास क्षेत्र के किसी प्राइवेट सफाई कर्मचारी को रख लेते है। अभी तक होता यह था कि जैसे सुबह- शाम दो- दो घंटे सफाई के लिए एक व्यक्ति को रख लिया गया। महीने पर एक सादा कागज पर उसका नाम, पता और अंगूठा लगवा लिया जाता था। स्टेशन मास्टर उस कागज को सत्यापित करके लेखा विभाग में भेज देते थे। इसके बाद भुगतान हो जाता था, लेकिन जुलाई महीने के सभी बिल लेखा विभाग ने वापस भेज दिए।
विज्ञापन

अब रेलवे का लेखा विभाग प्राइवेट साफ कर्मचारी को दी जाने वाली राशि का जीएसटी बिल मांग रहा है, जो देना संभव नहीं हो पा रहा है। मुश्किल यह है कि सफाई करने वाला एक गरीब व्यक्ति मजूदरी के लिए जीएसटी का बिल कहा से लाकर दे। इससे स्टेशनों की सफाई का काम बंद चल रहा है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समस्या का हल तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि, रेल मंडल में 167 स्टेशन हैं, जिसमें 150 स्टेशन बी, डी और ई श्रेणी के छोटे स्टेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed