फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gst chapa

साड़ी के बड़े कारोबारी के यहां जीएसटी की छापेमारी

Mon, 22 Aug 2022 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
gst chapa
झांसी। शिवाजी नगर स्थित साड़ी के बड़े कारोबारी के गोदाम में जीएसटी टीम ने सोमवार को छापेमारी की। जीएसटी टीम के यहां पहुंचते ही गोदाम में खलबली मच गई। टीम ने गोदाम के सभी दरवाजे बंद करके तलाशी अभियान शुरू किया। देर-रात खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी रही। जीएसटी अफसरों का कहना है चार मंजिली इमारत में साड़ियां भरी हुई हैं। पूरे माल का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर में व्यवसायी उदय अग्रवाल, मधुर अग्रवाल एवं विपुल अग्रवाल का विशाल साड़ी गोदाम है। गोदाम में बिना टैक्स चुकाए करोड़ों रुपये की साड़ियों के स्टॉक होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार सुबह करीब दस बजे एसआईबी संजय शर्मा एवं संतोष तिवारी की अगुवाई में जीएसटी टीम गोदाम में पहुंच गई। टीम ने संचालकों से स्टोर स्टॉक का विवरण मांगा। इसके बाद टीम ने तलाशी अभियान चलाया। चार मंजिला इमारत में बड़ी संख्या में साड़ियां रखी गई थीं। यहां आठ करोड़ कीमत की साड़ियां होने का अनुमान है। जीएसटी अफसर ने सभी स्टॉक को रजिस्टर एवं बिल-वाउचरों से मिलान शुरू किया। देर-रात तक कार्रवाई चलती रही। असिस्टेंट कमिश्नर भानु प्रकाश मिश्र का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही गोदाम में रखे पूरे स्टॉक के बारे में मालूूम चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed