फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GRP headquarters called for report on the stampede at the station.

Jhansi News: स्टेशन पर मची भगदड़ की जीआरपी मुख्यालय ने तलब की रिपोर्ट

Thu, 16 Jan 2025 04:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
GRP headquarters called for report on the stampede at the station.

विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच मची भगदड़ की रिपोर्ट जीआरपी मुख्यालय ने तलब की है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अविलंब कड़े कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिनका अनुपालन शुरू कर दिया गया है।



सोमवार की रात झांसी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ मेला स्पेशल रिंग ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई थी। इस दौरान एक यात्री प्लेटफार्म से नीचे भी गिर गया था। ट्रेन की चपेट में आने से वह बाल-बाल बचा गया। इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया। अब इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी मुख्यालय की ओर से तलब कर ली गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर रेलवे की ओर से चलाई जाने वाले ट्रेनों की सूचना कंट्रोल रूम और आगे के स्टेशनों पर भेज दी जाएगी। ट्रेन में सवार यात्रियों की संख्या की भी जानकारी देनी होगी। विशेष स्नान की तिथियों के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक लाइन और जीआरपी के कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को फील्ड में उतारा जाएगा। ड्यूटी के दौरान जीआरपी कर्मी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसकी निगरानी भी की जाएगी। स्टेशन परिसर में अलग-अलग प्वाइंट बनाकर जीआरपी कर्मियों को तैनात किया जाएगा। अफसर खुद इस व्यवस्था की सघन निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन पर 80 जवानों ने संभाली कमान



महाकुंभ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए झांसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में जीआरपी के 55 कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा, पीएसी और होमगार्ड के 25 कर्मी भी तैनात किए गए हैं। झांसी रेलवे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर एक हजार जीआरपी कर्मी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। मेला स्पेशल ट्रेनों में जीआरपी का सुरक्षा दस्ता भी भेजा जा रहा है। छोटे स्टेशन पर आठ अस्थायी चौकियां भी खोली गई हैं। जल्द ही यह संख्या और बढ़ाई जा रही है।


वर्जन

महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिम्मेदार कर्मचारियों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। निगरानी की भी कड़ी व्यवस्था है। हर स्तर पर सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। - विपुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed