फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   GRP capture 50 lack gold

कमर में 50 लाख का सोना बांधकर प्लेटफार्म पर घूम रहा था यात्री, जीआरपी ने पकड़ा

Wed, 19 Oct 2022 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
GRP capture 50 lack gold
झांसी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक यात्री के पास से करीब एक किलो सोना बरामद किया है। पूछताछ में यात्री ने बताया कि झांसी में इससे पहले वह करीब 50 लाख का सोना बेच चुका है। बचा हुआ सोना ग्वालियर में सर्राफा कारोबारियों को देने आया था। बरामद सोने को जीआरपी ने जीएसटी टीम के हवाले कर दिया। जीएसटी टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। पकड़े गए सोने की कीमत 50 लाख बताई जा रही है। आरोपी सोने की चेन और बिस्कुट कमर में बांधकर लाया था।
विज्ञापन

जीआरपी टीआई बबीता कटेरिया के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे एक यात्री संदिग्ध हाल में प्लेटफार्म नंबर एक पर घूम रहा था। सूचना मिलने पर जीआरपी टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसके कपड़ों में छिपाकर रखीं कई सोने की चेन एवं सोने के बिस्कुट नीचे गिर पड़े। कई सोने की चेन देखकर जीआरपी कर्मियों में भी बेचैन हो गए। पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया।
विज्ञापन

यहां उसने अपना नाम योगेश नागिल (44) निवासी ग्वालियर बताया। तलाशी के दौरान कमर के पास बंधे कपड़े से गुच्छे में बंधी सोने की जंजीर एवं सोने के टुकड़े निकले। यह देखकर थाने में मौजूद जीआरपी सिपाहियों की भी आंखें फटी की फटी रह गईं। टीआई बबीता के मुताबिक पूछताछ में योगेश ने बताया कि वह सराफा कारोबारियों के बीच सोना-चांदी पहुंचाने का काम करता है। उसने झांसी में वंदना ज्वैलर्स नामक दुकान में आधा माल बेच दिया। इसके बाद आधा माल वह ग्वालियर में बेचने आया था लेकिन, उसके पास इसका कोई बिल नहीं था। जीआरपी ने इसकी सूचना जीएसटी टीम को दी। जीएसटी टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसने पूरा सोना सीज कर दिया। जीएसटी मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed