फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Growth center feeder's transformer blew up due to fall, electricity stalled for hours

ग्रोंथ सेंटर फीडर का ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति ठप

Wed, 25 May 2022 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Growth center feeder's transformer blew up due to fall, electricity stalled for hours
झांसी। महानगर स्थित बिजौली सब स्टेशन से जुड़े ग्रोथ सेंटर फीडर के 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर गाज गिरने से फुंक गया। इससे एक बड़े इलाके की बिजली प्रभावित रही। करीब दो हजार लोग घंटों बिजली पानी को परेशान रहे।
विज्ञापन

महानगर स्थित नगरीय वितरण खंड द्वितीय के सब स्टेशन बिजौली से जुड़े ग्रोथ सेंटर फीडर के 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर सुबह पांच बजे बारिश के दौरान गाज गिर गई। जिससे फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। इसके बाद विभाग द्वारा मरम्मत कराने का कार्य किया गया। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं हुआ। इसके बाद फीडर की लाइन को बिजौली सब स्टेशन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई गई। इस दौरान पांच घंटे तक बिजली ठप होने के कारण लोगों को बिजली पानी की समस्या से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर गाज गिरी थी। बड़ी मशक्कत के बाद भी ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं हो सका। वहीं बिजली से प्रभावित इलाकों में सारा दिन पानी का भी संकट रहा। घरों की टंकियां भी खाली हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed