{"_id":"5e4d8cc48ebc3ef2995675e6","slug":"green-signal-for-make-airport-in-jhansi-jhansi-news-jhs160537274","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफा में हवाई अड्डे के प्रस्ताव को प्रशासन की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफा में हवाई अड्डे के प्रस्ताव को प्रशासन की हरी झंडी
विज्ञापन
green signal for make airport in jhansi
- फोटो : REPORTERS
झांसी। हवाई अड्डे के लिए ग्राम सफा, चमरौआ में प्रस्तावित भूमि को प्रशासन ने हरी झंडी दिखा दी है। बुधवार को जिलाधिकारी ने राजस्व अमले के साथ भूमि का निरीक्षण किया। भविष्य में विस्तार की संभावनाओं के दृष्टिगत ये जमीन एकदम उपयुक्त पाई गई। लखनऊ में बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे के निर्माण के संबंध में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।
हवाई अड्डे के सफा, चमरौआ में 200 हेक्टेअर (494 एकड़) भूमि चिह्नित की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि यहां हवाई अड्डा बन जाने के बाद भविष्य में इसके विस्तार में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। जबकि, ग्वालियर रोड पर सेना की हवाई पट्टी को विस्तार देने के लिए हाइवे, विद्युत लाइन, नहर व नालों की शिफ्टिंग करनी होगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में हवाई अड्डे के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
इस मौके पर नगर आयुक्त मनोज कुमार, एडीएम बी प्रसाद, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, तहसीलदार अजय कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर केके कटियार, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बस रीचार्जिंग प्वाइंट के लिए जमीन चिह्नित
झांसी। महानगर में शटर बस रीचार्जिंग प्वाइंट बनाया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कानपुर बाईपास चौराहे के पास प्रस्तावित तीन एकड़ भूमि देखी। भूमि की पैमाइश की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि इस भूमि का तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए।