फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Green ballet paper gram pradhan

हरे रंग पर ग्राम प्रधान, गुलाबी रंग पर लिखेगी जिला पंचायत सदस्य की किस्मत

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Green ballet paper gram pradhan
पंचायत चुनाव - फोटो : ?????? ?????
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर मतपत्र छपवाने का काम भी शुरू हो गया। इन चुनावों में सभी चार पदों के लिए मतपत्रों का ही इस्तेमाल होगा। ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों के लिए जहां हरे रंग का मतपत्र होगा वहीं, जिला पंचायत सदस्यों के लिए पिछली बार की तरह गुलाबी रंग के मतपत्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर महीने में पूरा हो जाएगा। पंचायत चुनाव अपने तयशुदा समय पर तो नहीं हो पाएगा। लेकिन अब चुनावी प्रक्रिया धीरे-धीरे जोर पकड़ना शुरू हो गई है। अभी पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा। इसके साथ ही मतपत्र छपाई का काम भी शुरू हो गया। मुख्यालय स्तर पर जनपदवार मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी चार पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों की छपाई कराई जा रही। सभी पदों के लिए रंग भी पिछली बार के मुताबिक ही तय किए गए हैं।
विज्ञापन

हरा रंग का मतपत्र इस बार भी ग्राम प्रधान के लिए रहेगा। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर में मतदाता सूची के पुनरीक्षित होने के साथ ही मतपत्र छपाई का काम भी पूरा हो जाएगा। उसके मुताबिक ही मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। फिलहाल मतपत्रों के साथ ही मतपेटिकाओं को रखवाने की जगह का इंतजाम किया जा रहा है। मंडी परिसर में स्थित रिक्त जगह को फिलहाल इसके लिए सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी तैयारियों ने पकड़ा जोर
पिछले माह तक प्रशासनिक स्तर पर बिल्कुल धीरे से पंचायत चुनावों की तैयारियां चल रहीं थीं लेकिन, पिछले एक सप्ताह के दौरान अचानक से इन तैयारियों ने जोर पकड़ा है। इससे संकेत मिल रहे है कि शासन स्तर पर इन चुनावों को कराने की रणनीति तैयार हो रही है। सूत्रों की मानें तब बोर्ड परीक्षाओं के तुरंत बाद यह चुनाव कभी भी कराए जा सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस काम में तेजी लाने के लिए इसकी जिम्मेदारी जल्द ही एक आईएएस अधिकारी को सौंपे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed