फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grandson creates ruckus after grandmother's death

Jhansi News: दादी की मौत के बाद पौत्र ने किया हंगामा

Sat, 20 Jun 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Grandson creates ruckus after grandmother's death
झांसी। नवाबाद के मैरी गांव में नब्बे साल की रजकू देवी की मौत के बाद उसके पौत्र भीमा ने हंगामा शुरू कर दिया। अंतिम संस्कार की तैयारियों को रूकवा कर पुलिस बुला ली। अपने पिता एवं बहन पर हत्या कर देने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने भी पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। छानबीन करने के साथ ही पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को चीरघर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रजकू देवी (90) पत्नी गोविंद दास अपने बेटे मातादीन के साथ रहती थीं। मातादीन के 3 बेटी नीलम, मंजू और चाहत समेत 2 बेटे भीमा व अभिषेक हैं। इनमें अभिषेक अविवाहित है। वह एक मामले में ललितपुर जेल में बंद है। बुधवार को मातादीन बेटी के साथ उससे मिलने ललितपुर जेल गया था। उसी दौरान रजकू देवी की मौत हो गई। घर में चींटी-चींटा ने उनके चेहरे को कुछ हद तक नष्ट कर दिया। शाम को लौटने पर रजकू देवी मृत अवस्था में मिलीं। परिवार के लोग शुक्रवार को अंतिम संस्कार की तैयारी में थे तभी, भीमा ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि रजकू देवी काफी समय से बीमार थीं। मधुमेह के रोगियों में ऐसा होता है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही रजकू देवी की मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed