फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grand procession of sacred texts held as part of the Hindi Festival.

Jhansi News: हिंदी महोत्सव के तहत निकली सद्ग्रंथों की भव्य शोभायात्रा

Mon, 14 Sep 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Grand procession of sacred texts held as part of the Hindi Festival.
दतिया/ राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को समर्पित पंद्रह दिवसीय ''''हिंदी महोत्सव'''' के अंतर्गत आज शहर में सद्ग्रंथों की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित इस यात्रा ने शहर के सांस्कृतिक और साहित्यिक माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक-साहित्यिक मासिक पत्रिका ''''आदित्य संस्कृति'''' द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे सीता सागर के समीप स्थित गांगोटिया हनुमान मंदिर से हुई। निर्धारित समयानुसार शहर के गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों और विद्यार्थियों का एकत्रीकरण हुआ, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सद्ग्रंथों और मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन


पूजन के उपरांत मुख्य मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा राजगढ़ चौराहा पहुंची। यहां राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा का काफिला आगे बढ़ता हुआ मां पीतांबरा पीठ के पश्चिम द्वार पर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन के माध्यम से समाज में ग्रंथों के पठन-पाठन और हिंदी भाषा के प्रति अनुराग जगाने का संदेश दिया गया। हिंदी महोत्सव आयोजन समिति ने नगर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, साहित्य प्रेमियों और सांस्कृतिक विभूतियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के आयोजनों में भी इसी प्रकार की सक्रिय सहभागिता की अपील की है। इस धार्मिक व साहित्यिक आयोजन से पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed