फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grand and unique temple being built in Nagar style in Kundalpur

कुंडलपुर में नागर शैली में बन रहा भव्य व अनोखा मंदिर

Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Grand and unique temple being built in Nagar style in Kundalpur
झांसी। बुंदेलखंड की धरती एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। दमोह के कुंडलपुर में बड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का भव्य मंदिर नागर शैली में बन रहा है। जो विश्व का सबसे भव्य व आकर्षक मंदिर होगा। कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव भी हो रहा है। इसमें भारत के 350 से अधिक जैन संत व 20 लाख श्रद्धालु शामिल हो रहे है।
विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में नागर शैली में बन रहे इस भव्य मंदिर का शिखर करीब 190 फीट ऊंचा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आये सैकड़ों कारीगर पत्थरों को तराश कर उसे भव्यता प्रदान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए पांच अरब रुपये का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ स्वामी को श्रद्धालु भक्ति भाव से बड़े बाबा के नाम से भी पुकारते हैं। वहीं, शनिवार को महामहोत्सव के अंतर्गत बडे़ बाबा का जाप अनुष्ठान हुआ। 14 फरवरी को घट यात्रा व ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद 15 फरवरी से लेकर 23 तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं 24 फरवरी को बड़े बाबा का महामस्तिकाभिषेक होगा, जो कि होली तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए झांसी से हजारों श्रद्धालु जाएंगे। वहीं, पंचायत समिति ने करगुवां जी जैन तीर्थ पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था की है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।
तीनों के फोटो
महामहोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को झांसी में ठहरने व भोजन की निशुल्क व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
अजीत कुमार जैन- अध्यक्ष, श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति
-
महामहोत्सव में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। अरबों रुपये की लागत से मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है।
प्रवीण जैन- महामंत्री, उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी
-
श्रद्धालुओं को गाइड भी उपलब्ध करा रहे है। ताकि उन्हें बुंदेलखंड के समस्त जैन तीर्थों की जानकारी प्राप्त हो जाये।
वरुण जैन- उपाध्यक्ष, श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति
-----
महामहोत्सव : जैन समाज के लोगों में है खासा उत्साह
ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के लगभग 300 संघस्थ साधु एवं साध्वियों के सानिध्य में अतिशय क्षेत्र कुंडलपुर में आयोजित महामहोत्सव को लेकर जनपद के जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
अतिशय क्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं के साथ विराजमान रहने से जो वात्सल्य मिलन का अपूर्व आनंद मिल रहा है। वह किसी महोत्सव से कम नहीं है।
अक्षय अलया- मीडिया प्रभारी, जैन पंचायत
महामहोत्सव जैनियों का महाकुंभ के रूप में शुरू हो रहा है। 14 फरवरी से प्रारंभ होने वाले महामहोत्सव में 23 फरवरी को मोक्षकल्याणक एवं रथयात्रा का आयोजन है। इसमें ललितपुर से कई लोग पहुंचेंगे।

डॉ. अक्षय टडैया- महामंत्री, दिगंबर जैन पंचायत
जैन जगत के इतिहास में पहली वार इतने विशाल संघ के सानिध्य में होने वाले पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में सम्मलित होने के लिए ललितपुर से भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचेंगे और पुर्ण्याजन करेंगे।
अनिल जैन-अध्यक्ष, दिगंबर जैन पंचायत ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed