फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gramin ko pedh se bandhkar maar dala

ग्रामीण को पेड़ से बांध पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 05 Jun 2021 10:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
gramin ko pedh se bandhkar maar dala
ललितपुर। शुक्रवार की रात रंजिश के चलते बानपुर थानाक्षेत्र के कचनौंदाकलां गांव में महिला समेत तीन लोगों ने एक ग्रामीण को पेड़ से बांधने के बाद लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद खुद ही डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कचनौंदाकलां गांव में रहने वाले रग्गा कुशवाहा (48) के खेत पर पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि इन पेड़ों को खेत के पास रहने वाले लोग काट लेते हैं। इन पेड़ों की रखवाली के लिए ही रग्गा रात में दस बजे खेत पर गया था। वहां पर किसी बात को लेकर उसे गांव के तीन लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पेड़ से बांधकर लाठियों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा। इस कारण मौके पर ही रग्गा की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने खुद ही डायल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर गई पुलिस से आरोपियों ने कहा कि रग्गा एक महिला को परेशान करता है। इसी कारण उसकी पिटाई की गई, इससे वह बेहोश हो गया है। जांच में पाया गया कि रग्गा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ के अलावा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से नंदकिशोर, इमरत एवं रानी पत्नी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रग्गा की पत्नी हल्की कुशवाहा ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दो साल पहले भी उसके पति के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बानपुर क्षेत्र के ग्राम कचनौंदाकलां में एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर लाठियों से पीटकर हत्या की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed