{"_id":"5e590d6f8ebc3ef3fd731593","slug":"gramin-dharmik-jagayo-ka-hoga-parytan-vikas-jhansi-news-jhs16123237","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास
विज्ञापन
हनुमान जी।
- फोटो : ???? ????
ग्रामीण धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास
झांसी। जनपद में पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। इसमें कई ग्रामीण धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास होगा। नए वित्तीय वर्ष अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था तय होगी।
जिले में पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों के विकास कार्य में तेजी आयी हुई है। जनपद के शहर एवं ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे मंदिर व स्मारक हैं, जिनमें हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर हैं। इन मंदिरों का पर्यटन विकास हो और प्रदेश व देश में इनका प्रचार प्रसार हो। इसके लिए जिला योजना की बैठक में आठ मंदिरों के विक ास के लिए एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर हुए थे। पर्यटन उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि बरुआसागर झरना में 15 लाख, मोंठ क ी धवार की माता मंदिर में 15 लाख, ढिकौली गरौठा में 15 लाख, केदारेश्वर, प्राचीन रायसैनियों का मंदिर में 10 लाख, बंगरा के जैत्य माता मंदिर में 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें संपर्क मार्ग बनेगा और सोलर लाइट, बाउंड्रीबाल निर्माण, पेयजल सुविधा, बेंच, शेड आदि के कार्य होंगे।