{"_id":"68244e1ab7d7eab407003ca4","slug":"gram-pradhan-and-secretary-accused-of-corruption-in-the-construction-of-90-shops-in-babina-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बबीना में 90 दुकानों के निर्माण के फेर में फंसे प्रधान और सचिव, भ्रष्टाचार का आरोप; मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बबीना में 90 दुकानों के निर्माण के फेर में फंसे प्रधान और सचिव, भ्रष्टाचार का आरोप; मामले की जांच शुरू
Wed, 14 May 2025 01:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 May 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिना प्रस्ताव के ग्राम सभा की जमीन बबीना और रक्सा में 90 दुकानें बनाकर आवंटित कर दीं गईं। इस मामले में ग्राम प्रधान और सचिव भ्रष्टाचार के मामले में फंस गये हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मगर मौजूदा ग्राम प्रधान ने मामले को पूर्व प्रधान के पाले में डाल दी है।
विज्ञापन
रक्सा निवासी सेवाराम राजपूत ने बबीना विकासखंड की ग्राम पंचायत रक्सा में ग्राम सभा की जमीन पर एक महिला और पुरुष प्रधान ने वर्ष 1999 और 2020 तक ग्राम सभा की जमीन पर लगभग 90 दुकानें बनाकर फर्जी रसीद काटकर विभिन्न लोगों को आवंटित कर दीं थीं।
विज्ञापन
इन दुकानों को एग्रीमेंट के तहत मौजूदा प्रधान ने खाली करने को कहा तो इनमें से अधिकांश खाली करने को तैयार हो गये थे, पर एक महिला कोर्ट पहुंच गई थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर महिला को दुकान खाली करने का आदेश दिया। आदेश के बाद दुकान खाली कराई गई। अब दुकान निर्माण को लेकर प्रधान और सचिव फंस गये हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन