{"_id":"63e231e9a95c881fce2d6061","slug":"governor-spoke-at-the-convocatio-child-marriage-should-be-curbed-fas-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में बोलीं राज्यपाल, बाल विवाह पर तेजी से लगे अंकुश, अफसर ले संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में बोलीं राज्यपाल, बाल विवाह पर तेजी से लगे अंकुश, अफसर ले संज्ञान
Tue, 07 Feb 2023 04:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 07 Feb 2023 04:41 PM IST
सार
राज्यपाल ने कहा कि बाल विवाह होने पर 50 फीसदी माताएं और बच्चों की मौत हो जाती है। ऐसे में बाल विवाह रोककर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2023 को मोटे अनाज का वर्ष घोषित किया गया है। विश्वविद्यालयों को भी इसे बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
बाल विवाह पर तेजी से लगे अंकुश- राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति/ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को गर्भ संस्कार का कोर्स शुरू करना चाहिए। इसमें गर्भवती महिलाओं को खानपान समेत अन्य जानकारी देनी चाहिए। क्योंकि, गर्भ से ही बच्चे को संस्कार मिलने लगते हैं। संस्कारी बच्चे में कुविचार नहीं आता है।
विज्ञापन
कुलाधिपति ने कहा कि असम में बाल विवाह के कई मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कहीं भी बाल विवाह न हो पाए, इसका ध्यान पुलिस-प्रशासन के अफसरों को रखना है। डीएम, एसपी को खुद संज्ञान लेकर बाल विवाह कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारियों की सोच ये नहीं होनी चाहिए कि कोई प्रार्थना पत्र लेकर आए, तभी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि बाल विवाह होने पर 50 फीसदी माताएं और बच्चों की मौत हो जाती है। ऐसे में बाल विवाह रोककर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2023 को मोटे अनाज का वर्ष घोषित किया गया है। विश्वविद्यालयों को भी इसे बढ़ावा देना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मोटे अनाज के व्यंजन बनने चाहिए। यदि ऐसा होगा तो कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
आनंदीबेन ने कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यहां पर जो कर्म बनने हैं, उससे संबंधित कोर्स भी विश्वविद्यालय को शुरू करना चाहिए। ताकि, छात्र-छात्राओं को रोजगार मिल सके।