फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government will help in promoting women entrepreneurs: Babyrani

महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने में सरकार करेगी मदद : बेबीरानी

Mon, 28 Jul 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Government will help in promoting women entrepreneurs: Babyrani
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश की बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने में सरकार की ओर से पूरी मदद कराने का भरोसा दिलाया है। रविवार को अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित महिला उद्यमी सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने सपनों को कभी मरने न दें। सपनों को हमेशा जिंदा रखकर उनको पूरा करने की कोशिश करें। परिवार को भी उन्होंने साथ लेकर चलने की नसीहत दी।

दीनदयाल सभागार में आयोजित भव्य समारोह के दौरान झांसी की 101 महिला उद्यमियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। अपने कार्य का सम्मान होने से इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी की चमक दौड़ गई। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाते हुए मेहनत से आगे बढ़ने की सीख दी। कहा, महिलाओं को सशक्त बनाने में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं कामयाब रहीं। ईमानदारी से छोटे-छोटे काम करके भी आगे बढ़ा जा सकता है। अपने राजनीतिक संघर्ष का हवाला देते हुए कहा सपने देखना जरूरी है। उन्होंने पुरस्कृत हुईं महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed