{"_id":"6761d00c27fb50e8dd00b874","slug":"government-order-not-implemented-even-after-four-days-jhansi-news-c-11-jhs1019-455068-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चार दिन बाद भी नहीं हुआ शासन के आदेश का तामील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चार दिन बाद भी नहीं हुआ शासन के आदेश का तामील
विज्ञापन
झांसी। शासन ने मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक (एसआईसी) के निलंबन का आदेश तो भेज दिया है मगर चार दिन गुजरने के बाद भी तामील नहीं हुआ है। मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू वार्ड में आग लगने से नवजातों की मौत के मामले में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव रंजन कुमार ने 13 दिसंबर को निलंबन आदेश जारी किया था। उन्होंने अग्निकांड की जांच में प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को दोषी बताया है। कहा गया है कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निलंबन पत्र का तामील (रिसीव) कराएंगे और शासन को सूचना देंगे। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन का कहना है कि शासन से पत्र कार्यालय आ गया है मगर पत्र में निलंबन आदेश महानिदेशक को तामील कराना है। यदि उन्हें इसके लिए उच्चाधिकारी निर्देशित करेंगे, तभी आदेश तामील कराएंगी। ब्यूरो