फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government keeping an eye on the development of Bida...news of every activity is being taken

Jhansi News: बीडा के विकास पर शासन की नजर... हर गतिविधि की ली जा रही खबर

Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Government keeping an eye on the development of Bida...news of every activity is being taken
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की स्थापना के लिए स्थानीय स्तर पर की जा रही कार्यवाही पर शासन की नजरें भी जमीं हुईं हैं। अधिकारियों को यहां से प्रति सप्ताह शासन को रिपोर्ट भेजनी पड़ रही है। साथ ही सप्ताह में एक बार ऑनलाइन बैठक भी हो रही है, जिसमें लखनऊ से भी अधिकारी जुड़ते हैं। बैठक में 10 बिंदुओं पर प्रगति की आख्या बताई जाती है।
झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन पर बीडा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जमीन लेने की कार्यवाही तेजी से जारी है। प्रशासन की ओर से 21 गांवों का नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। बीडा के विकास के लिए यहां होने वाली हर गतिविधि पर शासन भी नजर बनाए हुए है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की ओर से प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की जा रही है, जिसमें अधिकारियों को बीडा के लिए ली जा रही जमीन को लेकर जारी कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट देनी होती है। इसके अलावा हर रविवार को अधिकारियों को 10 बिंदु पर रिपोर्ट भी भेजनी पड़ती है। प्रगति को लेकर शासन की ओर से लगातार दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

0000000
धड़ाधड़ हो रहा आपत्तियों का निस्तारण
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए चिह्नित 21 गांवों का नोटिफिकेशन जारी कर ग्रामीणों से आपत्तियां मांगी गईं थीं। इन गांवों के लिए अब तक 1200 ग्रामीण अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। ज्यादातर आपत्तियां जमीन पर पेड़, कुआं आदि को छूटने, काश्तकार का नाम छूटने आदि को लेकर हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा आपत्तियों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
फोटो----
बीडा के विकास को लेकर शासन का रुख बेहद गंभीर है। शासन की ओर से इसकी प्रगति की आख्या प्रति सप्ताह ली जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों की ओर से आ रहीं आपत्तियों का भी तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed