{"_id":"927c51dfed4837806dcc26e039fc4016","slug":"got-two-dengue-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और मरीज मिले
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती दो मरीजों की डेंगू की जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
शनिवार को रैपिड कार्ड के जरिए ओपीडी में जांच के बाद डेंगू की संभावना होने पर छतरपुर निवासी विष्णु, प्रहलाद और ममता को भर्ती किया गया था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक रविवार को एलाइजा टेस्ट करने पर विष्णु और प्रहलाद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि ममता में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। बताया गया कि डेंगू की पुष्टि होने के बाद दोनों मरीजों का चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
मरीजों को मच्छरदानी भी उपलब्ध करा दी गई है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर चौबीस घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रविवार को भी दो मरीजों की जांच के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलते ही कराएंगे जांच
बीते कुछ दिनों से डेंगू का असर झांसी के आसपास के जनपदों में था लेकिन अब उसने शहर व ग्रामीण इलाकों में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि अभी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से डेंगू के शिकार मरीजों की लिस्ट नहीं मिली है। जैसे ही सूची दी जाएगी, तो मरीजों के घर के आसपास रहने वाले लोगों की स्लाइड बनवाई जाएगी। वहीं, लार्वी साइट का छिड़काव कराया जाएगा।