{"_id":"33cca1b86deb44b176e2d82111005031","slug":"got-off-a-school-the-less-the-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्कूल मिला बंद, बाकी में बच्चे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्कूल मिला बंद, बाकी में बच्चे कम
ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को बबीना एवं नगर क्षेत्र में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का खंड शिक्षा अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। शैक्षिक गुणवत्ता भी खराब थी। इस पर छह शिक्षिकाओं एवं तीन अनुदेशकों का वेतन रोक ने की संस्तुति की गई। नगर क्षेत्र में एक स्कूल बंद मिला।
बबीना खंड शिक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने मंगलवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय गणेश पुरा का निरीक्षण किया। वहां 61 पंजीकृत बच्चों में से सिर्फ 16 विद्यार्थी ही मिलें। यह विद्यार्थी विज्ञान एवं गणित के सरल सवाल भी नहीं हल कर सके । ऐसे में शिक्षिका अनीसा खातून एवं लीलावती पंत क ा वेतन रोकने की संस्तुति की गई।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय गणेश पुरा में पंजीकृत 43 में से सिर्फ 14 बच्चे ही उपस्थित मिले। शैक्षिक गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। ऐसे में शिक्षिका इंदु चौबे व उन्नति परिहार का वेतन रोकने की संस्तुति की गई। यहां से वह लहर ठकुरपुरा जूनियर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां 121 के सापेक्ष सिर्फ 31 विद्यार्थी ही मिले। इस पर शिक्षिका नीलम चौधरी, वंदना त्रिपाठी एवं तीन अनुदेशक का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। सभी से जवाब भी मांगा गया।
विज्ञापन
इधर, नगर खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने पुरानी नझाई प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यह विद्यालय उन्हें बंद मिला। ऐसे में शिक्षिका ज्ञानवती वर्मा एवं शिक्षा मित्र भारती गुप्ता की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की गई। इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बालक उन्नाव गेट एवं प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा का भी निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य मिली। शैक्षिक स्तर सुधारने का निर्देश दिया गया।