फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Goods train passed through the track, four trains were late

चटकी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, चार ट्रेनें लेट

Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Goods train passed through the track, four trains were late
झांसी। ठंड बढ़ते ही मंडल में रेल फ्रैक्चर (पटरी चटकना) की घटनाएं बढ़ गईं हैं। अभी तक पिछले 15 दिन में 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार की सुबह मंडल के धौर्रा-जाखलौन और बिजौली-खजराहा स्टेशन के बीच दो स्थानों पर पटरी चटक गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। इन घटनाओं के कारण छह ट्रेनें और पांच मालगाड़ियां लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे एक मालगाड़ी ललितपुर सेक्शन के धौर्रा से जाखलौन स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी चालक को किलोमीटर नंबर 1015/08 पर बायीं तरफ झटका (जर्क) महसूस हुआ। इस बात की जानकारी चालक ने जाखलौन स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर को दी। इस सूचना के बाद ट्रेनों को मौके से दस किलोमीटर प्रति घंटा की धीमी गति से गुजारना शुरू किया गया। इंजीनियरिंग स्टाफ रेल पथ निरीक्षक के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गया। मौके पर पटरी चटकी पाई गई। एक कर्मचारी ने एक किलोमीटर पहले लाल झंडी लगा दी, ताकि कोई ट्रेन आए तो चालक खतरा भांप जाए। कर्मचारियों ने टूटी पटरी को वेल्डिंग कर दुरुस्त किया। इस घटना के कारण 12617 मंगला एक्सप्रेस 15 मिनट, 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस 35 मिनट, 12625 केरला एक्सप्रेस 15 मिनट व 15030 गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 35 मिनट लेट हो गई। इसी तरह पांच मालगाड़ियां भी औसत करीब 30 मिनट लेट हो गईं।
विज्ञापन

उधर, सुबह सात बजे के करीब बिजौली-खजराहा स्टेशन के बीच कीमैन ने जांच के दौरान किलोमीटर नंबर 1131/17 पर चटकी पटरी को देख लिया। कीमैन ने तुरंत ही लाल झंडी लगाकर 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को टूटी पटरी पर चढ़ने से पहले रोक लिया। सूचना पर रेल पथ निरीक्षक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ा दिया गया। बाद में टूटी पटरी को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई एक्सप्रेस के फ्रंट एसएलआर की स्प्रिंग टूटी
झांसी। सोमवार सुबह 11 बजे 20104 लोकमान्य तिलक मुंबई संत कबीर धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस झांसी स्टेशन पर आई। यहां जांच के दौरान सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने देखा कि ट्रेन में दूसरे नंबर पर लगे मालयान (एनसीआर 154771) की स्प्रिंग टूटी है। कर्मचारियों ने कमी को दूर किया। इसके बाद सावधानी के तौर पर ट्रेन की गति को धीमा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आखिरी स्टेशन तक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed