{"_id":"610848738ebc3e842f7bb52e","slug":"goods-train-engine-derailed-after-hitting-a-rock-jhansi-news-jhs2010218187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/बरुआसागर। झांसी-इलाहाबाद रेल लाइन स्थित बेतवा नदी के पुल के बरुआसागर छोर पर चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। इसके चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस करीब तीन घंटे बरुआसागर स्टेशन पर खड़ी रही।
सोमवार तड़के करीब 3.45 बजे झांसी से खाली मालगाड़ी एमटी बीसीएम स्पेशल बांदा की ओर जा रही थी। मालगाड़ी जब ओरछा स्टेशन से आगे बढ़कर बेतवा पुल के पास पहुंची, तभी तेज बारिश के चलते पहाड़ी से एक पत्थर रेलवे लाइन पर जा गिरा। मालगाड़ी का इंजन पत्थर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। लोको पायलट ने रफ्तार काबू में करने की कोशिश की लेकिन कैटल गार्ड चट्टान से टकरा गया। इससे इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए। दुर्घटना की सूचना लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल को दी। कुछ देर बाद झांसी स्टेशन से रिलीफ ट्रेन रवाना की गई। इंजन को शेष बोगियों से अलग करके बोगियां ओरछा स्टेशन ले जाई गईं। दुर्घटना के चलते प्रयागराज से आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। सुबह करीब दस बजे मालागाड़ी के इंजन को पटरी पर चढ़ाया जा सका। इसके बाद ही ट्रैक खुल सका। इस वजह से बुंदेलखंड एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से झांसी स्टेशन पहुंची। इसी तरह झांसी-प्रयागराज पैंसेजर ट्रेन भी करीब चार घंटे विलंब से रवाना हो सकी। उधर, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना दुर्घटना की वजह की जांच होगी। ट्रैक पर अधिक असर नहीं हुआ। इस वजह से सिर्फ दो गाड़ियां ही प्रभावित हुईं।