Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Goods train derails, Jhansi-Delhi rail traffic affected

Jhansi: पटरी से उतरी मालगाड़ी, झांसी-दिल्ली रेल यातायात प्रभावित; यात्रियों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना

Thu, 26 Dec 2024 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

घटना गुरुवार सुबह 7:57 बजे की बताई जा रही है। दिल्ली से चलकर झांसी आ रही पार्सल स्पेशल ट्रेन सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी बीच मालगाड़ी के इंजन से जुड़ा पहला वैगन पटरी से उतर गया। इससे झांसी-दिल्ली और दिल्ली-झांसी दोनों रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन रुक गया।

विज्ञापन
Goods train derails, Jhansi-Delhi rail traffic affected
Jhansi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी की ओर से चलकर दिल्ली जा रही पार्सल की मालगाड़ी सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के पास पटरी से उतर गई। इससे झांसी-दिल्ली और दिल्ली-झांसी रेलमार्ग का यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों समेत कर्मी मौके पर जा पहुंचे और मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस झांसी स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार सुबह 7:57 बजे की बताई जा रही है। झांसी से चलकर दिल्ली जा रही पार्सल स्पेशल ट्रेन सीपरी बाजार ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी बीच मालगाड़ी के इंजन से जुड़ा गयरहवां वैगन पटरी से उतर गया। इससे झांसी-दिल्ली और दिल्ली-झांसी दोनों रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन रुक गया। यहां घटना की सूचना मालगाड़ी के लोको पायलट ने झांसी कंट्रोल रूम को दी तो अभियांत्रिकी, परिचालन, वाणिज्य, कैरिज एंड वैगन और रेल सुरक्षा बल के जवान मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद ट्रैक से उतरे मालगाड़ी चारों पहियों को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद 10: 20 बजे मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर लाया गया। इस दौरान रेल यातायात सवा दो घंटे प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


दो घंटे खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस
रानी कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:37 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची थी। लेकिन आगे ट्रैक बाधित होने के चलते ट्रेन यहां से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद जब ट्रैक चालू हुआ तब ट्रेन को 1.56 घंटे की देरी से सुबह 10:39 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-झांसी ट्रैक पर मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतरा था, जिसे रिकॉर्ड समय में पटरी पर लाकर ट्रेनों का संचालन सुचारू किया गया। फिलहाल क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। -दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed