फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Good work doing respect

बेहतर काम करने वाले सीएससी संचालकों का किया सम्मान

Wed, 01 Jul 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Good work doing respect
Good work doing respect
झांसी। सूचना और तकनीकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा मंगलवार को सीएससी यूपी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के दौरान सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालकों ने अहम भूमिका निभाई है। सीएससी से लोगों को डिजिटल पेमेंट, ई-स्टोर समेत तमाम सुविधाओं का लाभ दिया गया। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी केके सिंह और सांख्यिकी विभाग के सुजान सिंह लोधी ने सीएससी संचालक रणविजय, शिवकुमार, हरीमोहन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएससी संचालकों ने भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले तमाम लाभार्थी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल जमा कैंप, जीवन प्रमाण पत्र, डीजीपे नकदी निकासी, टेलीमेडिसिन समेत तमाम सेवाओं का लाभ लोगों को दिया। साथ ही यूपी दिवस पर सीएससी संचालकों ने सफाई कार्यक्रम और मास्क वितरण भी किया। इस मौके पर जिला प्रबंधक ज़ुबैर अहमद, अभिमन्यु शर्मा, जिला समन्वयक आजम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed