फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Good news: 70 crores approved, rail travel will become easier for Khajuraho tourists

खुशखबर: 70 करोड़ मंजूर, खजुराहो के पर्यटकों के लिए रेल सफर और हो जाएगा आसान

Mon, 18 Jul 2022 11:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Jul 2022 11:56 AM IST
सार

दैलवारा से बिरारी रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए 70 करोड़ से लाइन डाली जाएगी। बाईपास लाइन का काम 2024 तक पूरा करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
Good news: 70 crores approved, rail travel will become easier for Khajuraho tourists
खजुराहो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई- दिल्ली लाइन के ललितपुर जंक्शन से सटे स्टेशन दैलवारा से रोंडा होते हुए बिरारी तक लाइन बिछाई जाएगी। यह परियोजना 70 करोड़ की है। इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे रेलवे लाइन का बाईपास तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद मुख्य लाइन व्यस्त होने पर ट्रेनों का डायवर्जन होने में मदद मिलेगी। टीकमगढ़ से आने वाली ट्रेन को इंजन बदलने के लिए ललितपुर रेलवे स्टेशन भी नहीं आना होगा। इस लाइन के डलने से खजुराहो जाने वाले पर्यटकों के लिए रेल सफर और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई लाइन के ललितपुर जंक्शन से सटे स्टेशन दैलवारा से इस लाइन को बिरारी स्टेशन पर ज्वाइंट कर दिया जाएगा।  रेलवे विभाग ने इसे दैलवारा- बिरारी कॉड परियोजना का नाम दिया है। इस  परियोजना पर 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिल्ली से टीकमगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन अब ललितपुर स्टेशन न आकर सीधे टीकमगढ़ होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। रेल यातायात के ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए यह परियोजना काफी कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन


इससे पहले जबलपुर-बीना लाइन को सीधे दिल्ली से जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश के मालखेड़ी स्टेशन पर इसी प्रकार का हब बनाया गया था। यहां से बीना होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन अब बीना न जाकर सीधे मालखेड़ी से ललितपुर- झांसी होते हुए दिल्ली की ओर जाती है। दैलवारा बिरारी कॉड लाइन का सर्वे हो चुका है। इसमें ग्राम सभाओं की जो जमीन योजना अंतर्गत रेलवे विभाग में आ रही है उसकी सूची प्रशासन को भेज दी गई है। इसके साथ- साथ निजी भूमि का ब्योरा भी जल्द प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस कॉड लाइन का एक फायदा यह भी होगा कि पूर्व में जो ट्रेन झांसी से टीकमगढ़ जाने के लिए आती हैं, वह पहले ललितपुर स्टेशन पर आती हैं और उनका यहां पर इंजन बदला जाता था। इससे स्टाफ व समय दोनों की ही बर्बादी होती है, लेकिन इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद इसकी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच से आठ किलोमीटर की है कॉड योजना
झांसी से ललितपुर स्टेशन आने से पूर्व दैलवारा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन से एक रेलवे लाइन ग्राम सिवनी, रोंडा होते हुए ग्राम बिरारी तक बिछाई जाएगी, जिसकी लंबाई करीब 5-8 किलोमीटर तक है। ग्राम बिरारी रेलवे स्टेशन ललितपुर से टीकमगढ़- खजुराहो रेलवे लाइन पर मौजूद है। रेलवे स्टेशन से बिरारी स्टेशन की दूरी करीब दस किलोमीटर के करीब है।


दैलवारा-बिरारी कॉड परियोजना का लगभग 70 करोड़ का बजट रेलवे विभाग ने स्वीकृत किया है। यह योजना मार्च 2024 तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह लाइन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed