फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Golden career in umpire and scorer

अंपायर और स्कोरर में है सुनहरा करियर

Sat, 17 Jul 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Golden career in umpire and scorer
झांसी । झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंपायर और स्कोरार कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि अंपायर और स्कोरर के क्षेत्र में करियर बहुत सुनहरा है। बीसीसीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंपायर को प्रतिदिन 30 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में पहले दिन सीनियर अंपायर और इंटरनेशनल स्कोरर एपी सिंह ने आधुनिक क्रिकेट के 42 नियमों में से 23 नियमों की जानकारी प्रतिभागियों को दी। नियमों का अंतर भी बताया गया। उन्होंने कहा कि अच्छे अंपायर तभी बन सकते हैं, जब नियमों की जानकारी होगी। विशेषज्ञ एसपी सिंह ने भी प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यशाला के समापन पर यूपीसीए अंपायर और स्कोरर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंढीर की उपस्थिति में सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराई जाने वाली स्टेट लेवल की परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। कार्यशाला में जेडीसीए अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, निदेशक अजय मिश्रा, सचिव अरविंद कपूर, रवि शंकर चौबे, संजय साहनी, विवेक खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed