Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gold and silver prices fall: Silver falls by Rs 24,000 per kg and gold by Rs 5,000 per 10 grams

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: चांदी 24 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ कम

Fri, 24 Oct 2025 09:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Oct 2025 09:49 AM IST
सार

15 अक्तूबर को सोने का दाम 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी का दाम 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। नवरात्र से दीपावली तक सराफा बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये कारोबार हुआ। 22 और 23 अक्तूबर को सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Gold and silver prices fall: Silver falls by Rs 24,000 per kg and gold by Rs 5,000 per 10 grams
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

त्योहारी सीजन के दौरान सोने-चांदी की खरीदारी जोर-शोर से हुई लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को कीमतों में अचानक गिरावट ने खरीदारों को हैरान कर दिया। सोना पांच हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 24 हजार रुपये प्रतिकिलो सस्ती हुई है। ऐसे में अब नए ग्राहक इनकी खरीदारी कर रहे हैं। वहीं महंगे रेटों में खरीदारी कर चुके लोग निराश हैं।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को सोने का दाम 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी का दाम 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। रेट अधिक होने के बाद भी लोगों ने त्योहार पर इनकी जमकर खरीदारी की। नवरात्र से दीपावली तक सराफा बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये कारोबार हुआ था। 22 और 23 अक्तूबर को सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। 23 अक्तूबर को सोना जहां 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


पांच साल में कीमतों में आया अंतर
साल सोना चांदी

2021- 55,000 65,000
2022- 56,100 54,700
2023- 61,100 80,800
2024- 74,100 89,265

2025- 1,27,000 1,58,000

(आंकड़े : सोना - रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी प्रति किलो की दर से)

दाम गिरने के पीछे बताए गए तीन प्रमुख कारण

पहला - दीपावली और धनतेरस के दौरान सोना-चांदी की मांग बढ़ती है। त्योहार खत्म होने के बाद मांग कम हुई। इससे कीमतों में गिरावट आई।

दूसरा - रेट अधिक होने के चलते लोगों ने मुनाफा लेने के लिए सोना और चांदी बेची, इससे रेट में कमी आई।
तीसरा - ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट से भी देश में रेट कम हुए हैं।


शादी के लिए खरीदारी के लिए बेहतर समय

कुछ दिनों बाद शादी का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में अब सोने-चांदी के रेट कम होने से खरीदारों में उत्साह है। उनके लिए बेहतर समय है कि वह शादी के लिए आभूषण की खरीदारी कर लें। कीमतों में आए अंतर से शादी के बजट में जहां एक लाख रुपये से अधिक की बचत होगी। वहीं, कम रेट में अधिक वजन के आभूषण खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन से प्रदेश संगठन मंत्री अतुल अग्रवाल का कहना है कि त्योहारी सीजन खत्म होने के चलते रेटों में गिरावट आई है। आगे और भी गिरावट आने की संभावना है। इससे सोने-चांदी के खरीदार उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed