फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls top in CBSE rejult

रानी की नगरी में छात्राओं ने बिखेरी मेधा की चमक

Thu, 16 Jul 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Girls top in CBSE rejult
सेंट उमर इंटर कॉलेज प्रेमनगर की छात्राएं सीबीएसई हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर जश्न
झांसी। नारी अस्मिता की प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी की छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम फहराया। हालांकि, छात्रों ने भी अपनी खूब प्रतिभा दिखाई, लेकिन बुधवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम पर नजर दौड़ाई जाए तो छात्राओं ने खूब अंक बटोरे।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा को शैक्षिक जीवन का अहम पड़ाव माना जाता है। इस कक्षा की परीक्षा का परिणाम विद्यार्थियों की आगे की दिशा तय करता है। यही वजह है कि बुधवार को सुबह से ही रिजल्ट का इंतजार किया जाने लगा था। परीक्षार्थियों की धड़कने बढ़ी हुईं थीं, तो अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य की इबारत जानने को उत्सुक थे। दोपहर में बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित किया गया और इसके साथ ही ऑनलाइन नतीजे आने शुरू हो गए। परीक्षा परिणाम देख ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। खासतौर पर छात्राएं बेहद खुश थीं, क्योंकि नंबरों की दौड़ में वे बाजी मारने में कामयाब हो गई थीं। नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों में ज्यादातर लड़कियां रहीं। जीव विज्ञान हो या गणित, सभी विषयों में छात्राओं ने अपनी मेधा की चमक बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed