{"_id":"66f1c4a73bdcf23e4d0a8c64","slug":"girls-day-celebrated-in-womens-hospital-jhansi-news-c-11-jhs1002-399585-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिला अस्पताल में बनाया बालिका दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिला अस्पताल में बनाया बालिका दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 12 नवजात बालिकाओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।अस्पताल में मिठाइयां और बच्चियों के लिए बेबी किट प्रदान की। बेटियों को शिक्षित करने और उन्हें बचाने की शपथ दिलाई गई।
केंद्र प्रबंधक प्रीति त्रिपाठी ने महिलाओं को बाल संरक्षण, बाल अधिकारों की जानकारी दी। इसके साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम व महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 108 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने बाल श्रम को रोकने, नशा मुक्त समाज बनानें के लिए सभी महिलाओं को जागरूक किया गया। मौके पर महिला जिला चिकित्सालय से डॉ. इंचार्ज समीक्षा नायक व समस्त स्टाफ वन स्टॉप सेन्टर से केन्द्र प्रबन्धक श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, श्रीमती जयदेवी स्टॉफ नर्स, गीतांजलि यादव केस वर्कर, अनीता सेन, राजेश कुमार समेत प्रसूताएं आदि उपस्थित रहे।