फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girlfriend kidnapped groom from wedding hall In Jhansi

मंडप से प्रेमिका ने दूल्हा किया अगवा: 'प्यार मुझसे... शादी किसी और से', युवती ने सुनाई अपनी पूरी प्रेम कहानी

Thu, 01 May 2025 03:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 May 2025 03:41 AM IST
सार

डेली गांव निवासी सनी पुत्र देवी प्रसाद की बुधवार को रक्सा के ढीमरपुरा में बरात जानी थी। दोपहर से मंडप में शादी की रस्म चल रही थी। परिवार के लोग गाना-बजाना कर रहे थे। दूल्हे को सजाया-संवारा जा रहा था। करीब 12 बजे दतिया निवासी युवती अपने रिश्तेदारों के साथ वहां जा धमकी। उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Girlfriend kidnapped groom from wedding hall In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रंजिश या रंगदारी में अगवा करने की घटनाएं तो होती रहती हैं लेकिन प्यार में अगवा करने की घटना बुधवार को रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में हुई। शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका दूल्हे को अगवा कर ले गई। उसका कहना था कि युवक उससे प्रेम करता है। वह दूसरे से उसकी शादी नहीं होने देगी। 

विज्ञापन

दूल्हे के परिजन ने उसका विरोध किया, लेकिन अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंची प्रेमिका दूल्हे को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। आखिरकार युवती दूल्हे को दतिया स्थित अपने गांव लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेली गांव निवासी सनी पुत्र देवी प्रसाद की बुधवार को रक्सा के ढीमरपुरा में बरात जानी थी। दोपहर से मंडप में शादी की रस्म चल रही थी। परिवार के लोग गाना-बजाना कर रहे थे। दूल्हे को सजाया-संवारा जा रहा था। करीब 12 बजे दतिया निवासी युवती अपने रिश्तेदारों के साथ वहां जा धमकी। उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि सनी के साथ उसके पिछले 10 साल से प्रेम संबंध है। सनी को वह किसी दूसरे से शादी नहीं करने देगी। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। 

विज्ञापन

युवती ने सनी को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजन ने इसका विरोध किया, लेकिन युवती के तेवर के आगे उनकी एक न चली। युवती सनी को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंची। उसके पीछ-पीछे परिवार के लोग भी जा पहुंचे। युवती ने कहा कि सनी ने उससे शादी करने का वादा किया था। अब दूसरे से शादी कर रहा है। वह यह नहीं होने देगी। 

धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत चली। अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए। देर शाम सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव चली गई। प्रभारी रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में राजमंदी से फैसला हुआ। युवती दूल्हे को लेकर दतिया गई। वहां दोनों शादी करेंगे। 
 

चचेरे भाई से हुई दुल्हन की शादी
ढीमरपुरा गांव में दुल्हन बरात आने का ही इंतजार करती रही, लेकिन उसका दुल्हा थाने में बैठा था। युवती के साथ दूल्हे के जाने की बात तय होने पर परिजन ने दुल्हन के लिए दूसरा वर तलाशना शुरू कर दिया। परिवार में ही सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। बुधवार रात को ही लकी बरात लेकर ढीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed