{"_id":"6127e82a8ebc3e5fa078520a","slug":"girl-murder-case-daught-on-dear-and-dear-jhansi-news-jhs20282414","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपनों पर पुलिस का गहराया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के अपनों पर पुलिस का गहराया शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की हत्या के पीछे अपनों पर गहराया पुलिस का शक
झांसी। प्रेमनगर इलाके के सैंयर गांव में हुई युवती की हत्या के पीछे पुलिस को उसके किसी अपने का हाथ होेने का शक है। युवती के पिता ने दो युवकों को नामजद कराया है। दोनों युवक उसके मायके में पड़ोस के रहने वाले हैं। पूछताछ में मालूम चला कि विवाह से पूर्व दोनों की युवती से अच्छी मित्रता थी। पुलिस उसके ससुराल पक्ष के लोगों की लोकेशन की भी पड़ताल कर रही है।
सैंयर निवासी हरिमोहन यादव की पुत्री प्रियंका यादव (19) करीब एक माह पहले मायके आई थी। अपने साथ वह पूरे गहने एवं अन्य कीमती वस्तुएं भी लेकर आई थी। दो-तीन दिन पहले वह अचानक लापता हो गई। बुधवार का उसकी लाश सैंयर पहाड़ी पर मिली। आधी रात को एसएसपी शिवहरि मीना ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पिता ने सैंयर गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा एवं प्रीतम यादव पर शक जताते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, मालूम चला कि युवती के साथ दोनोें की दोस्ती थी लेकिन, अभी हत्या की वजह बहुत अधिक साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि जो सूत्र मिले हैं वह उसके किसी अपने के हाथ की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अभी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। उधर, बृहस्पतिवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के पैनल की मौजदूगी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती का दम घुटने से मौत की वजह सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के हाथ अहम सुराग आए हैं। उसी लाइन पर पुलिस पड़ताल कर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
शिवहरि मीना, एसएसपी