फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl kidnapped and held hostage for three days and Misdeed In Jhansi

युवती से तीन दिन तक हैवानियत: पांच लड़के अपहरण कर होटल ले गए, बीयर-गंजा पिलाया...निर्वस्त्र कर लूटते रहे आबरू

Wed, 09 Aug 2023 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

पीड़िता के नाना के मुताबिक, आरोपी उनकी नातिन को बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गए। यहां बीयर और गांजा पिलाया। नहीं पीने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नशा देकर पांच लड़कों ने उसके साथ दरिंगी की।

विज्ञापन
Girl kidnapped and held hostage for three days and Misdeed In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में राह चलती युवती को कुछ युवक लिफ्ट देने के बहाने उठाकर ले गए। फिर गांजा-बीयर पिलाकर पांच युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने पीड़िता को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। परिजन आरोपियों को पकड़कर थाने ले गए।

विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी बुजुर्ग नाना के मुताबिक, दो अगस्त की सुबह उनकी नातिन अकेले इलाके की दरगाह पर जियारत करने गई थी। वहां से जीवनशाह दरगाह पर जा रही थी। जीवनशाह तिराहा पर स्कूटी से दो युवक आए। घर छोड़ने की बात कहते हुए नातिन को स्कूटी पर बैठा लिया। पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर ओरछा ले गए। वहां अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओरछा के बाद आरोपी उनकी नातिन को बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गए। यहां बीयर और गांजा पिलाया। नहीं पीने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नशा देकर पांच लड़कों ने उसके साथ दरिंगी की। नाना के मुताबिक यहां तीन दिन तक आरोपियों ने नातिन को बंधक बनाए रखा। होटल और शिवाजी नगर में रूम पर ले जाकर दरिंदगी की।

विज्ञापन

उसका सलवार-सूट फाड़ दिया। नातिन की हालत नाजुक होने पर चार अगस्त की रात को आरोपी किला के पास छोड़कर भाग गए। पांच अगस्त को नातिन किला के पास परिजनों को बदहवासी हालत में मिली। वह जींस और टॉप पहने हुई थी। तीन आरोपियों ने पीड़िता को अपने नंबर दे दिए थे। वह उनके नाम नहीं जानती थी। होश आने पर पीड़िता से उन आरोपियों के फोन मिलवाए गए। 

एक आरोपी ने पेपर होने की बात कहते हुए आने से मना कर दिया। दूसरे ने पीड़िता को किला पर बुलाया। मंगलवार शाम को पीड़िता को मोबाइल देकर किला भेज दिया गया। तब वे पीड़िता के पास पहुंचे तो परिजन पहुंच गए। इस पर दोनों बाइक से भागने लगे। परिजनों ने उनकी बाइक गिरा दी। एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। जबकि दूसरा मिर्नबा चौराहे के तरफ भाग गया। परिजनों ने पीछा करके उसे भी पकड़ लिया। इसके बाद उन दोनों को नबावाद थाने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed