{"_id":"66aae0ce7ca875b34c0aaac4","slug":"girl-hanged-herself-after-her-mother-and-brother-went-to-13th-class-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-362142-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मां-भाई के तेरहवीं में जाने के बाद फंदे से झूली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मां-भाई के तेरहवीं में जाने के बाद फंदे से झूली युवती
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव के लेवा गांव में युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह कमरे में उसका शव लटका देख भाभी की चीख निकल गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
लेवा गांव की वर्षा राजपूत (19) पुत्री यशवंत ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। घर में रहकर मां का हाथ बंटाती थी। वर्षा के पिता यशवंत की करीब दस साल पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी है। खेती-किसानी करके परिवार की जीविका चल रही थी। मंगलवार को वर्षा ने परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई करवाई। शाम को मां पुष्पा और भाई त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने बम्हौरी गांव चले गए। घर पर वर्षा और उसकी भाभी थी।
रात में भाभी के साथ खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जब वर्षा अपने कमरे से नीचे नहीं आई तो भाभी उसे जगाने कमरे में पहुंची। यहां उसका शव साड़ी से फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने उसके सुसाइड करने की वजह से अनभिज्ञता जताई। भाई जितेंद्र का कहना है कि वर्षा का किसी से झगड़ा नहीं हुआ। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। थाना प्रभारी अनुज गंगवार का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है।