{"_id":"6a63cfd560c6f422470ba238","slug":"girl-dies-of-snakebite-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-10176-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सांप के डसने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सांप के डसने से बालिका की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम बुढ़ाई में रात में पानी पीने के लिए उठी बालिका को सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ग्राम बुढ़ाई निवासी नरेंद्र कुशवाहा की आठ वर्षीय पुत्री नित्या बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रही थी। रात लगभग एक बजे वह पानी पीने के लिए चारपाई से नीचे उतरी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। बच्ची की चीख सुनकर सो रहे परिजन जागे। वे उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद यहां से बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। मकान लाखेरी बांध के डूब क्षेत्र में आने के कारण पिता नरेंद्र ने अपने खेत मकान बना लिया था। परिवार इसी मकान में रह रहा है।