{"_id":"647cea7031b23a611e0db366","slug":"girl-dies-after-falling-from-bike-while-stunting-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-109317-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की होड़ में हार गई 'जिंदगी': स्टंटबाजी में 12वीं की छात्रा की बाइक से गिरकर मौत, साथ छोड़ दोस्त भी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की होड़ में हार गई 'जिंदगी': स्टंटबाजी में 12वीं की छात्रा की बाइक से गिरकर मौत, साथ छोड़ दोस्त भी भागे
Mon, 05 Jun 2023 10:34 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:34 AM IST
सार
बीती रात स्टंटबाजी में श्रद्धा नाम की एक 12वीं की छात्रा की बाइक से गिरकर मौत हो गई। श्रद्धा अपने दोस्तों के साथ किला रोड से होते हुए मिनर्वा चौराहे तक तेज रफ्तार बाइक से रेस लगा रही थी। अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई।
विज्ञापन
मृतक छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोस्तों के साथ स्टंटबाजी करते समय एक युवती की रविवार रात सड़क हादसे में जान चली गई। हादसे के बाद उसके दोस्त मौके से भाग निकले। पुलिस पूछताछ के लिए उनकी तलाश कर रही है। उधर, हादसे की खबर जैसे ही युवती के परिजनों को मिली। वह रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक
आशिक चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय के पास हरीश शर्मा रोडवेज से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 18 वर्ष की सबसे छोटी बेटी श्रद्धा बारहवीं की छात्रा है। रविवार शाम वह खुशीपुरा निवासी सुमित, दतिया निवासी शिवम आदि के साथ घूमने निकली थी। पुलिस का कहना है कि सुमित बाइक चला रहा था, जबकि शिवम के पास बुलेट थी। दोनों किला रोड से होते हुए मिनर्वा चौराहे तक तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे।
तेज रफ्तार बाइक पर अनियंत्रित होकर नीचे गिरी श्रद्धा
करीब दस बजे सुमित की गाड़ी पर श्रद्धा सवार थी। जैसे ही यह लोग तेज रफ्तार से मिनर्वा चौराहे के करीब पहुंचे, सुमित की गाड़ी शिवम से रगड़ खाकर अनियंत्रित हो गई। इसी बीच श्रद्धा भी खुद को संभाल नहीं सकी और बाइक से नीचे जा गिरी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके कपड़े खून से सन गए। आस पास बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल संजय गुप्ता, मिनर्वा चौकी इंचार्ज ईश्वर दीन साहू भी पहुंच गए।
विज्ञापन
घायल श्रद्धा की अस्पताल में मौत
घायल श्रद्धा को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद उसके सभी दोस्त मौके से भाग निकले। युवती के मौत की सूचना मिलते ही भाई नितिन, उसकी मां समेत अन्य रोते-बिखलते मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।