{"_id":"6278dee893597c45e83df705","slug":"girl-died-due-to-fall-of-boiling-oil-of-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ट्रांसफार्मर का खौलता तेल गिरने से बुरी तरह झुलसी युवती की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ट्रांसफार्मर का खौलता तेल गिरने से बुरी तरह झुलसी युवती की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Mon, 09 May 2022 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 May 2022 02:59 PM IST
सार
ट्रांसफार्मर फटने के बाद उसका खौलता तेल युवती पर गिर पड़ा। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ इलाके में रविवार शाम ट्रांसफार्मर फटने के बाद उसका खौलता तेल युवती पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से युवती बुरी तरह झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजगढ़ के वीरू नगर कॉलोनी निवासी शंकर की 18 वर्षीय पुत्री काजल रामनाथ सिटी में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। रविवार शाम अपनी मां नीतू के साथ वह घर लौट रही थी। रामनाथ सिटी से थोड़ा आगे सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट हो गया। उसका खौलता तेल काजल के ऊपर गिरा।
विज्ञापन
खौलता तेल गिरने से काजल करीब 80 फीसदी तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। पिता शंकर ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन