फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   giloy plants to be gifted now

फूलों के बुके नहीं, अब गिलोय का पौधा होगा भेंट

Sat, 13 Jul 2019 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
giloy plants to be gifted now
फूलों के बुके नहीं, अब गिलोय का पौधा होगा भेंट
विज्ञापन

झांसी। अब आयुष मंत्रालय के सभी सरकारी कार्यक्रमों में आयुर्वेद की अमृता यानि गिलोय का पौधा भेंट में दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस पौधे को साल 2018 में राष्ट्रीय पौधा घोषित कर रखा है। यह पौधा बुखार सहित कई रोगों के इलाज में प्रमुखता से काम आता हैं।
आमतौर पर आयुष मंत्रालय के सभी सरकारी कार्यक्रमों में रंग बिरंगे देशी - विदेशी फूलों के बुके भेंट करने का प्रचलन है। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया हैं। बेल के आकार वाले गिलोय पौधे में कई औषधीय गुण होने और आम तौर पर देश के सभी जगहों में पाए जाने के कारण इसे व्यापक महत्व केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है। केंद्र सरकार ने साल 2018 में इसे राष्ट्रीय पौध घोषित किया है। अब आयुष मंत्रालय के सरकारी आयोजनों में बुके की जगह गिलोय का पौध भेंट किया जाएगा। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. अनिल मंगल के अनुसार राष्ट्रीय पौधा गिलोय में कई औषधीय गुण है, जिसके पत्ते हृदय के आकार के है और पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाता है। इसे घर की सजावट में भी लाया जा जाता है। यह प्रत्येक मौसम में फलता फूलता है। गिलोय क ी बेल में आकर्षक लाल फूल और धागे की तरह जडे़ जमीन की ओर जाती है, जो काफी आकर्षित लगता है। इस बेल का उपयोग बुखार, डायबिटीज, लीवर के रोगों को मिटाने में काम आता है।
विज्ञापन

कई नाम है गिलोय के
कई रोगों में रामबाण का काम करने वाले गिलोय को कई नामों से जाना जाता है। इनमें गुड्च, अमृता, जीवंतिका, छिन्नरूहा, चक्र लक्षणिका, वत्सादिनी और वैज्ञानिक नाम टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया है। आयुर्वेद में इसकी पहचान बुखार की प्रभावी औषधि के रूप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed