{"_id":"60034f698ebc3e2f84645859","slug":"ghar-me-aakeli-balika-ke-sath-rape-fir-darj-jhansi-news-jhs186243934","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली बालिका के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली बालिका के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
घर में अकेली बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली बालिका के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में शनिवार की शाम घर में अकेली एक बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना रक्सा के एक गांव में रहने वाली बालिका घर पर अकेली थी। माता-पिता खेत पर गए थे। थाना नवाबाद क्षेत्र के गुमनावारा निवासी अर्जुन यादव पड़ोसी के घर पर आया। बालिका को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया। आवाज सुनकर पड़ोसियों के आने से पहले वह भाग निकला। पड़ोसियों से खबर पाकर परिजन घर पहुंचे। खबर पाकर रक्सा पुलिस ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।