फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get the school cleaned in two days, otherwise strict action will be taken

दो दिन में स्कूल की सफाई कराओ, वरना होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 01 Jul 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Get the school cleaned in two days, otherwise strict action will be taken
झांसी। अमर उजाला की प्रकाशित खबर के बाद मथनपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में रखे गोबर के उपले और भैंसों को स्कूल परिसर से हटवाया जा रहा है। एबीएसए, एसडीएम और बीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए स्कूल परिसर की सफाई करवाने के निर्देश दिए, इसके अलावा गांववालों की डांट भी लगाई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय, मथनपुरा के परिसर पर में जगह-जगह गोबर के उपले और कंडों के ढेर लगे थे। स्कूल में गांववाले भैंसें बांधकर चले जाते थे, इस कारण बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन ने इसको संज्ञान में लिया। एसडीएम सदर सान्या छाबड़ा, बीडीओ कविता चाहर, एबीएसए जगत सिंह राजपूत, लेखपाल, सचिव, प्रधान सब स्कूल पहुंच गए। गांववालों को तत्काल स्कूल परिसर खाली करने के आदेश-निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल परिसर को इस तरह से कब्जा करने और गंदा करने को लेकर एसडीएम ने गांववालों की फटकार भी लगाई। गांववालों ने कहा दो दिन में स्कूल को साफ कर दिया जाएगा। वहीं प्रधान से इस विषय में जब बातचीत की गई तो उन्हाेंने बताया कि गांववालों को कई बार साफ करने के लिए कहा लेकिन कोई सुनता ही नहीं है।
विज्ञापन

गांववालों ने दो दिन का समय मांगा है, कल शाम तक यदि मैदान साफ नहीं होगा, तो जेसीबी से सब हटवा दिया जाएगा। - जगत सिंह राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी, बड़ागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों को मैदान साफ करने के स्पष्ट आदेश दिए गए है, साथ प्रधान को बाउंड्री जल्द से जल्द पूर्ण करवा कर गेट लगाने को आदेशित किया है। - सान्या छाबड़ा, एसडीएम सदर

स्कूल की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है, दोपहर तक यह पूर्ण हो जाएगा। बाउंड्रीवाल का काम भी एक माह में पूर्ण करा दिया जाएगा। - सतीश गौतम, ग्राम प्रधान, मथनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed